ePaper

पढें दिग्गी ने क्यों कहा- मोदी जी तो हैं कुंवारे....

Updated at : 05 Aug 2016 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
पढें दिग्गी ने क्यों कहा- मोदी जी तो हैं कुंवारे....

नयी दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि मोदी जी तो कुंवारे (?) हैं उन्हें क्या मालूम पड़ेगा! अब मंहगाई की मार ले आई मोदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि मोदी जी तो कुंवारे (?) हैं उन्हें क्या मालूम पड़ेगा! अब मंहगाई की मार ले आई मोदी सरकार जय हो !"

एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि मोदी भक्तों, कभी जनता की भलाई के बारे में भी तो सोचा करो. मंहगाई चरम सीमा पर है और अरुण जेटली कहते हैं मंहगाई नहीं बढ़ी." दिग्विजय के इन ट्वीट्स पर उनके ख़िलाफ सोशल मीडिया प रही कई लोग उतर आए हैं और उनपर निजी टिप्पणियां कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी दिग्विजय का एक ट्वीट काफी चर्चे में था. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते मंगलवार को सिंहस्थ के भ्रष्टाचार को लेकर एक ट्वीट किया था और कहा था कि विधानसभा में इसे कांग्रेस विधायक अच्छे से उठायें. उनके इस ट्वीट को आधार बनाते हुए संसदीय कार्यमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में शून्यकाल में व्यवस्था का प्रश्न उठाया था जिसमें कहा था कि किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा सदन के सदस्यों को इस तरह निर्देश नहीं दिया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola