जिस घर में बुरहान वानी मारा गया, उसे भीड़ ने आग के हवाले किया

श्रीनगर: यहां से करीब 83 किलोमीटर दूर कोकरनाग में आज भीड ने उस घर को आग के हवाले कर दिया जिसमें बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी और उसके दो साथी मारे गये थे.एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारी भीड ने बमदूरा में मंजूर अहमद […]
श्रीनगर: यहां से करीब 83 किलोमीटर दूर कोकरनाग में आज भीड ने उस घर को आग के हवाले कर दिया जिसमें बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी और उसके दो साथी मारे गये थे.एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारी भीड ने बमदूरा में मंजूर अहमद के घर पर हमला कर उसमें आग लगा दी. मंजूर को मारे गये एक आतंकवादी का रिश्तेदार बताया जाता है.जाहिर तौर पर घर को इसलिए जला दिया गया क्योंकि भीड को लगा कि बुरहान की वहां मौजूदगी की जानकारी सुरक्षा बलों को घर में रहने वाले लोगों से ही मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




