ePaper

समय से दो दिन पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून

Updated at : 14 Jul 2016 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
समय से दो दिन पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून

नयी दिल्ली : दक्षिण पश्चिम मानसून कच्छ और पश्चिम राजस्थान की अंतिम सीमाओं पर पहुंचने के बाद अपनी सामान्य तारीख से दो दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश में अबतक सामान्य से चार फीसदी अधिक वर्षा हुई है. देश के सभी उपक्षेत्रों में अच्छी वर्षा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण पश्चिम मानसून कच्छ और पश्चिम राजस्थान की अंतिम सीमाओं पर पहुंचने के बाद अपनी सामान्य तारीख से दो दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश में अबतक सामान्य से चार फीसदी अधिक वर्षा हुई है. देश के सभी उपक्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो रही है. हालांकि पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सा उसका अपवाद है जहां 23 फीसदी कम वर्षा हुई है.

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून बाकी हिस्सों-उत्तर अरब सागर, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में भी पहुंच गया है. इस प्रकार, वह 13 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच गया। ‘ मानसून अपनी सामान्य तारीख से सात दिन बाद आठ जून को केरल पहुंचा था जो देश में वर्षा के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है. मध्य जून में उसकी गति कारवाड के समीप काफी घट गयी.

लेकिन बाद में उसने तेजी पकडी. यह सामान्यत: 15 जुलाई तक कच्छ और पश्चिम राजस्थान की अंतिम सीमाओं तक पहुंचता है. यह पूरे देश में मानसून के पहुंच जाने का प्रतीक है. आईएमडी ने इस सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola