जेटली, शीर्ष नौकरशाहों पर स्वामी के हमले से भाजपा नाराज

Published at :24 Jun 2016 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
जेटली, शीर्ष नौकरशाहों पर स्वामी के हमले से भाजपा नाराज

नयी दिल्ली : सुब्रह्मण्यम स्वामी के वित्त मंत्री अरुण जेटली और शीर्ष नौकरशाहों पर सार्वजनिक हमलों से भाजपा नेतृत्व के नाराज होने और मामले को गंभीरता से लेने की बात कही जा रही है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा सांसद स्वामी द्वारा वित्त मंत्रालय की खुलेआम आलोचना और जेटली द्वारा संयम बरतने की सलाह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुब्रह्मण्यम स्वामी के वित्त मंत्री अरुण जेटली और शीर्ष नौकरशाहों पर सार्वजनिक हमलों से भाजपा नेतृत्व के नाराज होने और मामले को गंभीरता से लेने की बात कही जा रही है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा सांसद स्वामी द्वारा वित्त मंत्रालय की खुलेआम आलोचना और जेटली द्वारा संयम बरतने की सलाह देने पर आज ‘‘खूनखराबे” की धमकी देने को लेकर संगठन और नेतृत्व चिंतित है.

सूत्रों ने संकेत दिए कि पार्टी राज्यसभा सदस्य स्वामी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जल्दबाजी में नहीं है और कुछ समय के लिए देखो और इंतजार करो की नीति अपनाएगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस धारणा को गलत बताया कि स्वामी को आरएसएस का समर्थन हासिल है और कहा कि आरएसएस सरकार एवं पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले सार्वजनिक हमले का समर्थन नहीं करेगा.

गौरतलब है कि स्वामी ने आज जेटली का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की. जेटली ने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास पर स्वामी के हमलों को देखते हुए उनसे संयम बरतने को कहा था.

उन्होंने जेटली पर सीधा सीधा हमला करते हुए कहा, ‘‘बिना मांगे मुझे अनुशासन एवं संयम बरतने की सलाह देने वाले लोगों को अंदाजा नहीं है कि अगर मैंने अनुशासन तोड़ दिया तो खूनखराबा हो जाएगा.” स्वामी ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा को हमारे मंत्रियों को विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक एवं आधुनिक भारतीय परिधान पहनने का निर्देश देना चाहिए. कोट और टाई में वे वेटर जैसे दिखते हैं.”

* अरविंद सुब्रमण्यम को बताया नरेंद्र मोदी का दुश्‍मन

आरबीआइ गवर्नर रघुराम राजन का विरोध कर चुके भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर ट्विटर पर निशाना साधा है. स्वामी ने अरविंद सुब्रमण्यन पर भारत के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है और उन्हें बरखास्त करने की मांग की. स्वामी ने कहा है कि अरविंद वही शख्स हैं जिन्होंने मार्च 2013 में अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन में अमेरिकी फार्मास्युटिकल्स के हितों का बचाव करते हुए भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की सलाह दी थी. स्वामी इतने में ही नहीं रुके उन्होंने यह भी दावा किया है कि अरविंद सुब्रमण्यन ने जीएसटी में कांग्रेस से सुझावों को मानने की सलाह दी थी. सुब्रमण्यन स्वामी का कहना है कि अरविंद सरकार के विरोधी काम में लिप्त हैं अत: उन्हें फौरन उनके पद से हटा देने चाहिए.

अपने ट्वीट के संबंध में उन्होंने कहा कि मैंने ट्विटर पर यही बताया है कि अरविंद अमेरिका में काम करता था. ग्रीन कार्ड तो नहीं है, सिटिजन है भी या नहीं पता नहीं. स्वामी ने कहा कि उसने लिखित में बयान दिया… जिसमें उसने कहा कि भारत अमेरिका के अनुकूल नहीं चल रहा है, उसको सबक सिखाने के लिए कुछ करना चहिए. उन्होंने कहा कि मैंने 27 नामों की लिस्ट तैयार की है जिनको एक-एक कर निपटाऊंगा.

* अरविंद पर पूरा भरोसा : जेटली

मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी के हमले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार पर सरकार का पूरा भरोसा है और उनकी सलाह काफी महत्व रखती है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजनीतिज्ञों द्वारा सरकार में बैठे लोगों पर हमले को लेकर कहा (उन लोगों पर हमले को लेकर जो जवाब नहीं दे सकते) कि ‘‘हमें किस हद तक इसे ले जाना चाहिए?’ .

* बयान से BJP का किनारा
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को निशाने पर लेने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अब मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधा है इतना ही नहीं उन्होंने अरविंद को बर्खास्त करने की भी मांग की है. हालांकि स्वामी के बयानों से भाजपा ने किनारा किया. पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह सुब्रमण्यम स्वामी की व्यक्तिगत राय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola