बाल ठाकरे की वसीयत पर बंबई हाइकोर्ट में फिर होगी जिरह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय में जयदेव ठाकरे से 18 जुलाई से जिरह शुरू होगी. जयदेव दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के पुत्र हैं, जिन्होंने एक मुकदमा दायर करके अपने पिता की वसीयत को चुनौती दी है. जयदेव के अपने पिता से तनावपूर्ण रिश्ते थे. न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने आज कहा कि जयदेव से जिरह […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय में जयदेव ठाकरे से 18 जुलाई से जिरह शुरू होगी. जयदेव दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के पुत्र हैं, जिन्होंने एक मुकदमा दायर करके अपने पिता की वसीयत को चुनौती दी है. जयदेव के अपने पिता से तनावपूर्ण रिश्ते थे. न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने आज कहा कि जयदेव से जिरह उनके भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के वकील 18 जुलाई से रोजाना आधार पर करेंगे. जयदेव ने मुकदमा दायर करके अपने पिता की 13 दिसंबर 2011 की वसीयत को चुनौती दी थी. अपनी वसीयत में बाल ठाकरे ने जयदेव को कुछ भी नहीं दिया था.
जयदेव ने अपने पिता की वसीयत को चुनौती दी थी और कहा था कि उनके पिता अस्थिर चित्त के व्यक्ति थे और उद्धव ने उन्हें प्रभावित किया था. यह मुकदमा नवंबर 2012 में बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद दायर किया गया था. इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों से कहा था कि वे आपस में मिल बैठकर विवाद का हल निकाल लें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
अदालत ने अब तक एफ डीसूजा, डॉ. जलील पारकर और शिवसेना नेता अनिल पराब से गवाह के तौर पर जिरह की है. डीसूजा ने अदालत से कहा कि ठाकरे ने अनेक वसीयत बनायीं और सब में लाभार्थी वही लोग थे लेकिन लाभार्थियों को मिलने वाली संपत्तियां बदलती रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










