ePaper

पढें कैराना के पलायन विवाद पर कैसे भड़के RSS प्रमुख मोहन भागवत

Updated at : 20 Jun 2016 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
पढें कैराना के पलायन विवाद पर कैसे भड़के RSS प्रमुख मोहन भागवत

जोधपुर : उत्तर प्रदेश के कैराना में हिन्दुओं के कथित विस्थापन को लेकर बयानों का दौर जारी है. इसी क्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुओं के पलायन को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है. भागवत ने कहा कि आज के समय में विस्थापन की खबरें ‘‘दुखदायी और परेशान करने वाली’ हैं. […]

विज्ञापन

जोधपुर : उत्तर प्रदेश के कैराना में हिन्दुओं के कथित विस्थापन को लेकर बयानों का दौर जारी है. इसी क्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुओं के पलायन को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है. भागवत ने कहा कि आज के समय में विस्थापन की खबरें ‘‘दुखदायी और परेशान करने वाली’ हैं.

भागवत ने कहा, ‘‘देश के कई हिस्सों से विस्थापन की खबरें दुखदायी और परेशान करने वाली हैं. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस तरह के लोगों के दिल से निराशावाद दूर कर कर उनमें यह भावना भरे कि यह देश हमारा है, यह जमीं हमारी है.’ भागवत रविवार को ‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ के मौके पर जोधपुर के लाल सागर इलाके में स्थित आदर्श विद्या मंदिर में स्वयंसेवकों की एक भीड को संबोधित कर रहे थे.

यह दिवस मराठा नरेश छत्रपति शिवाजी के राजतिलक के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि शिवाजी के समय भी ऐसी हीं स्थिति थी लेकिन उन्होंने हिन्दुओं को एकजुट किया और उनमें राष्ट्रीयता एवं बलिदान की भावना भरी. भागवत ने कहा कि शिवाजी का अनुकरण करने की जरुरत है और आरएसएस ऐसा ही कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola