दाल के बाद अब टमाटर, आलू महंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2016 8:19 PM
नयी दिल्ली : दालों के दाम अभी भी 200 रुपये किलो के उंचे स्तर पर बने हुए हैं, वहीं दो प्रमुख सब्जियों टमाटर तथा आलू के दामो में तेजी बनी हुई है. अधिकारियों द्वारा कीमतों पर अंकुश के कई स्तरीय प्रयासों के बावजूद टमाटर 80 रुपये किलो तथा आलू 35 रुपये किलो पर पहुंच चुका […]
नयी दिल्ली : दालों के दाम अभी भी 200 रुपये किलो के उंचे स्तर पर बने हुए हैं, वहीं दो प्रमुख सब्जियों टमाटर तथा आलू के दामो में तेजी बनी हुई है. अधिकारियों द्वारा कीमतों पर अंकुश के कई स्तरीय प्रयासों के बावजूद टमाटर 80 रुपये किलो तथा आलू 35 रुपये किलो पर पहुंच चुका है. दालों में उछाल की वजह इनकी आपूर्ति में 70 लाख टन से अधिक की कमी है. वहीं सूखे की वजह से टमाटर और आलू का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है.
गेहूं की कीमतों में भी पिछले कुछ सप्ताह के दौरान उछाल आया है. लेकिन सरकार ने आज घरेलू उत्पादन में 9 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान के आधार पर गेहूं पर 25 प्रतिशत के आयात शुल्क को विस्तार देने का फैसला किया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकडों के अनुसार उडद दाल का अधिकतम मूल्य 196 रुपये किलो तथा तुअर का 166 रुपये किलो है. चना दाल के दाम भी 95 रुपये किलो पर चल रहे हैं. मूंग और मसूर दाल का दाम क्रमश: 125 और 100 रुपये किलो चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










