ePaper

श्रीनगर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी को मार गिराया

Updated at : 16 Jun 2016 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी को मार गिराया

श्रीनगर : सेना ने आज कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में आतंकियों के मंसूबों के नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मारकर उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सैन्य अधिकारियों ने आज इस बाबत जानकारी दी है. बीते […]

विज्ञापन

श्रीनगर : सेना ने आज कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में आतंकियों के मंसूबों के नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मारकर उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सैन्य अधिकारियों ने आज इस बाबत जानकारी दी है. बीते तीन दिनों में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की ऐसी कोशिश को दूसरी बार नाकाम किया है.

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना ने आज सुबह नियंत्रण रेखा के पास कुपवाडा जिले के तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. दो आतंकी मारे गए हैं और ऑपरेशन जारी है.” उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में एक जवान भी घायल हो गया. मंगलवार को कुपवाडा जिले के माचिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई थी. दो दिन के ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया था और एक जवान शहीद हो गया था. इस ऑपरेशन में चार अन्य जवान भी घायल हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola