ePaper

छत्तीसगढ: मुठभेड में तीन जवान घायल

Updated at : 14 Jun 2016 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ: मुठभेड में तीन जवान घायल

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड में तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं. इस घटना में कई नक्सलियों के भी घायल होने या मारे जाने की संभावना है. राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज यहां बताया कि नारायणपुर जिले […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड में तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं. इस घटना में कई नक्सलियों के भी घायल होने या मारे जाने की संभावना है. राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज यहां बताया कि नारायणपुर जिले के कीलम बेचा गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड में तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं.

अवस्थी ने बताया कि सोमवार को नारायणपुर जिले और कोंडागांव जिले के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. अभियान के दौरान लगभग पांच अलग अलग जगहों पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान पुलिस दल ने नक्सलियों का शिविर भी ध्वस्त कर दिया. रात में जब पुलिस दल कीलम बेचा गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस दल पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने की संभावना है. आज सुबह क्षेत्र में खोजबीन शुरु कर दी गई है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाल लिया गया है. तथा उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया है. अवस्थी ने बताया कि इस अभियान के लिए बडी संख्या में पुलिस दल को भेजा गया था। वहीं दल का सामना नक्सलियों के बडे समूह से हुआ है. इसलिए संभावना जताई जा रही है. इस घटना में नक्सलियों को भी ज्यादा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola