जोधपुर: मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त, समय रहते कूदे पायलट बची जान

Updated:
विज्ञापन
जोधपुर: मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त, समय रहते कूदे पायलट बची जान

जोधपुर: जोधपुर में एक मिग-27 विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि इसमें सवार दोनों पायलट को नुकसान नहीं पहुंचा. यह विमान एक इमारत पर गिरा जिस कारण तीन लोगों के घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार समय रहते पायलट विमान से कूद गए जिसके कारण उनकी […]

विज्ञापन

जोधपुर: जोधपुर में एक मिग-27 विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि इसमें सवार दोनों पायलट को नुकसान नहीं पहुंचा. यह विमान एक इमारत पर गिरा जिस कारण तीन लोगों के घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार समय रहते पायलट विमान से कूद गए जिसके कारण उनकी जान को नुकसान नहीं पहुंचा.

हादसे के बाद वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. विमान रनवे से 7 किलोमीटर दूर एक इमारत पर 11.32 मिनट पर गिरा. शुरुआती प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजन फेल होने की वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराने की कोशिश की जा रही थी.

आपको यह बता दें कि यह काफी पुराना विमान है जिसे अपग्रेड करके उड़ाया जा रहा था. यह विमान रूस निर्मित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola