ePaper

मुंबई-पुणे ''एक्सप्रेस-वे'' पर हादसा, 17 की मौत

Updated at : 05 Jun 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई-पुणे ''एक्सप्रेस-वे'' पर हादसा, 17 की मौत

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के पनवेल के पास भीषण दुर्घटना हुई जिसमें 17 लोगों के मौत की खबर है. हादसे में 33 लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं जिनका ईलाज नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में छह महीने का एक बच्चा […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के पनवेल के पास भीषण दुर्घटना हुई जिसमें 17 लोगों के मौत की खबर है. हादसे में 33 लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं जिनका ईलाज नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी शामिल है. दुर्घटना रविवार सुबह क़रीब तीन बजे पनवेल के पास हुई.

पुलिस नियंत्रण कक्ष की माने तो एक मारुती स्विफ़्ट कार का टायर पनवेल के करीब पंक्चर हो गया जो पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी. इस कार के यात्रियों की मदद के लिए पीछे से आ रही एक कार जो इनोवा बताई जा रही है वहां रुकी. जब ये लोग स्विफ़्ट कार का टायर बदल रहे थे तो सातारा से मुंबई जा रही एक प्राइवेट लक्ज़री बस ने दोनों कारों को पीछे से टक्कर मार दी.इस भिड़ंत के बाद बस और इनोवा कार 20 फ़ुट गहरी खाई में जा गिरीं जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई.

मृतकों में 10 महिलाएं, 6 पुरुष और एक छह महीने का बच्चा शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई पुलिस और हाई वे पुलिस की टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola