ePaper

श्रीनगर में एक ही दिन में दूसरा आतंकी हमला, तीन शहीद, हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली जिम्मेदारी

Updated at : 23 May 2016 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर में एक ही दिन में दूसरा आतंकी हमला, तीन शहीद, हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली जिम्मेदारी

श्रीनगर : जदीबल थाने के पुलिस पार्टी पर आज अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की जिसमें दो पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां करीब पांच मिनट तक फायरिंग की गई जिसकी चपेट में पुलिसकर्मी आ गए. इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं जबकि दो घायल हो गए हैं.हमलों […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जदीबल थाने के पुलिस पार्टी पर आज अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की जिसमें दो पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां करीब पांच मिनट तक फायरिंग की गई जिसकी चपेट में पुलिसकर्मी आ गए. इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं जबकि दो घायल हो गए हैं.हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है.

घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. फायरिंग में थाने के एएसआइ नाजीर अहमद और सिपाही बसीर अहमद ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया.बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी थाने के बाहर खड़ी थी जब उनपर हमला किया गया.

जानकारी के अनुसार शहर के पुराने इलाके जदीबल चौक पर पुलिस बल पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हमलावर आतंकी हो सकते हैं. हमले के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है, ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके.

इधर, श्रीनगर के टेंपोरा में एक और आतंकी हमला होने की खबर है जिसमें एक पुलिस वाले की मौत भी खबर है.आतंकियों ने मारे गए पुलिसकर्मी से उसकी रायफल भी छीन ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola