कन्नूर में माकपा- भाजपा कार्यकर्ताओं भिड़े, निषेधाज्ञा लागू

कन्नूर: केरल में एलडीएफ की चुनावी जीत के बीच बीती रात कन्नूर जिले कई स्थानों पर माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झ़ड़प हुईं, जिनमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए. इसके बाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प में भाजपा के 24 और माकपा के […]
कन्नूर: केरल में एलडीएफ की चुनावी जीत के बीच बीती रात कन्नूर जिले कई स्थानों पर माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झ़ड़प हुईं, जिनमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए. इसके बाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प में भाजपा के 24 और माकपा के छह कार्यकर्ता घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पनूर, धर्मादम, थालास्सेरी और पिनरई में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने कल रात एक-दूसरे पर हमला किया. कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर देसी बम फेंके गए और वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




