केरल में शिक्षित लोगों का हो रहा है अपमान : पीएम मोदी

कासरकोड (केरल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि केरल में अब तक यूडीएफ और एलडीएफ की ‘समझौते और अनुबंध’ की राजनीति का शासन रहा है और दोनों ही पक्षों ने राज्य के शिक्षित मतदाताओं का ‘अपमान’ किया है. मोदी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘केरल में राजनीति का एक नया मॉडल […]
कासरकोड (केरल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि केरल में अब तक यूडीएफ और एलडीएफ की ‘समझौते और अनुबंध’ की राजनीति का शासन रहा है और दोनों ही पक्षों ने राज्य के शिक्षित मतदाताओं का ‘अपमान’ किया है. मोदी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘केरल में राजनीति का एक नया मॉडल आया है. यह एक-दूसरे को बचाने के लिए तालमेल, समझौते, भ्रष्टाचार और अनुबंध की राजनीति है.” राज्य में एलडीएफ और यूडीएफ दोनों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यूडीएफ और एलडीएफ के बीच करार का शासन है. पांच साल तक तुम शासन करो और अगले पांच साल हम शासन करेंगे.” इसी तरह से ये दोनों मोर्चे राज्य की सत्ता में लौटते रहे हैं.
आगामी 16 मई को केरल में होने जा रहे चुनाव के प्रचार के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए मोदी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा के बीच के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही दल केरल के शिक्षित लोगों का ‘अपमान’ कर रहे हैं और लोगों को दोनों दलों की तालमेल की राजनीति को समझना चाहिए. मोदी ने माकपा की ‘हिंसा की राजनीति’ पर भी हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए मार्क्सवादी पार्टी के नेतृत्व वाले एलडीएफ की ओर से बनाए गए उम्मीदवार कई वर्ष पहले थालासेरी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरोपी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




