ePaper

J&K : आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलवामा में प्रदर्शन, रेल और मोबाइल सेवा बाधित

Updated at : 08 May 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
J&K : आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलवामा में प्रदर्शन, रेल और मोबाइल सेवा बाधित

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड के दौरान तीन आतंकवादी के मारे जाने के कुछ ही घंटों के बाद स्थानीय लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के मद्देनजर पुलवामा जिले में ट्रेन और मोबाइल सेवा को निलंबित कर दिया गया था हालांकि कुछ देर के बाद मोबाइल सेवा शुरू […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड के दौरान तीन आतंकवादी के मारे जाने के कुछ ही घंटों के बाद स्थानीय लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के मद्देनजर पुलवामा जिले में ट्रेन और मोबाइल सेवा को निलंबित कर दिया गया था हालांकि कुछ देर के बाद मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई. आपको बता दें कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने मुठभेड के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मार गिराया जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया.

क्या है मामला

प्रदर्शन के कारण एक दिन के लिए श्रीनगर और बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा निलंबित करनी पडी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त बल ने पुलवामा जिले के पंज्गम गांव में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना के आधार पर गांव को घेर लिया. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी छिपे बैठे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड शुरू हो गई.

तीन आतंकवादी मारे गए

सेना के अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. ये तीनों स्थानीय थे और उनका संबंध हिजबुल मुजाहिदीन से था. अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान डोगीपुरा निवासी अशफाक अहमद डार, ताहब निवासी इशफाक अहमद बाबा और बराव बांदयुन के हसीब अहमद के रुप में की गई है. उन्होंने बताया कि मुठभेड स्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं.

हथगोले में विस्फोट

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड के बाद वहां पडे एक हथगोले में विस्फोट हो गया, जिससे वहां एकत्र हुए लोगों में से एक व्यक्ति घायल हो गए. हादसे में घायल हुए व्यक्ति वकील अहमद शेरगुजरी को श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया है. उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. अधिकारी ने बताया कि तीन आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना फैलने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बलों पर पथराव किया. सुरक्षा बलों ने विरोध में आंसू गैस के गोले दागे.

ट्रेन सेवा निलंबित

इस झडप के कारण रेलवे अधिकारियों ने श्रीनगर और बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा शनिवार के लिए निलंबित कर दी. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा में कानून-व्यवस्था के हालात को देखते हुए ट्रेन सेवा शनिवार के लिए निलंबित कर दी गयी है, क्योंकि ट्रेन वहीं से होकर बनिहाल जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola