ePaper

जयपुर : गंदा पानी पीने से 11 की मौत

Updated at : 29 Apr 2016 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
जयपुर : गंदा पानी पीने से 11 की मौत

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सरकारी सेंटर में 11 लोगों की मौत गंदा पानी पीने की वजह से हो गई है. पिछले 12 दिनों से यह मौत का सिलसिला चल रहा है जिसका आंकड़ा 11 तक पहुंच चुका है. एक डॉक्टर ने इस संबंध में बताया कि इन सभी लोगों की मौत इन्फेक्शन […]

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सरकारी सेंटर में 11 लोगों की मौत गंदा पानी पीने की वजह से हो गई है. पिछले 12 दिनों से यह मौत का सिलसिला चल रहा है जिसका आंकड़ा 11 तक पहुंच चुका है. एक डॉक्टर ने इस संबंध में बताया कि इन सभी लोगों की मौत इन्फेक्शन के कारण हुई है. सभी मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 4 बच्चे 11 साल से नीचे के हैं अन्य सभी 15 से 35 साल के हैं. मृतकों में सात बच्चे हैं और चार वयस्क हैं. खबर है कि कुछ बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola