कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह का कैंसर से निधन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया. कैंसर से जूझ रही कर्णिका का लंबे समय तक अमेरिका में भी इलाज चला था. पिछले साल दिग्विजय सिंह बेटी को […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया. कैंसर से जूझ रही कर्णिका का लंबे समय तक अमेरिका में भी इलाज चला था. पिछले साल दिग्विजय सिंह बेटी को देखने के लिए अमेरिका भी गये थे.
बीते कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी. कर्णिका लंबे समय से कैंसर से पीडित थीं. आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के एक बेटे और चार बेटियां हैं. कर्णिका चार बहनों में सबसे छोटी थीं. उनका जन्म 27 अप्रैल 1977 को हुआ था.
आज सुबह करीब 5:15 में उन्होंने अंतिम सांस ली. कहा जा रहा है कि उनका शव उनके ससुराल अहमदाबाद ले जाया जायेगा. बता दें कि वर्ष 2013 में दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा का निधन कैंसर से हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




