ePaper

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Updated at : 21 Apr 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आज दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में लोलाब के पुत्शाई इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और आज तलाश […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आज दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में लोलाब के पुत्शाई इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और आज तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि वहां छिपकर बैठे आतंकवादियों ने तलाश अभियान जारी रहने के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का तत्काल पता नहीं चल पाया है. अधिकारी ने बताया कि अभियान अब भी जारी है.

इन आतं‍कियों के संबंध लश्कर से बताए जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola