ePaper

नक्सलियों ने भाजयुमो नेता को गोली मारी, गंभीर

Updated at : 03 Apr 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने भाजयुमो नेता को गोली मारी, गंभीर

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को गोली मार दी है. युवक की हालत गंभीर है. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने बताया कि जिले के भैरमगढ थाना क्षेत्र के भैरमगढ गांव में नक्सलियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को गोली मार दी है. युवक की हालत गंभीर है. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने बताया कि जिले के भैरमगढ थाना क्षेत्र के भैरमगढ गांव में नक्सलियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुरलीकृष्ण नायडू :27 वर्ष: को देवी के मंदिर में गोली मार दी है. ध्रुव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नायडू जब शनिवार को देवी के मंदिर में बैठा था तब चार हथियार बंद नक्सली वहां आए और नायडू पर गोली चला दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने नायडू पर दो गोलियां चलाई जो उसके कंधे और कमर पर लगी. नक्सलियों ने नायडू पर कुल्हाडी से भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद लोगों द्वारा रोकने पर नक्सली वहां से भाग गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया तथा घायल युवा नेता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर रवाना कर दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि नायडू को बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रवाना किया जा रहा है.ध्रुवने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नायडू पर हमला नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम ने किया हैं. हांलकि मामले की जांच के बाद ही इस संबंध में जानकारी मिल सकेगी. बीजापुर जिले से मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेता नायडू क्षेत्र में सक्रिय है तथा वह बीजापुर क्षेत्र के विधायक तथा वन मंत्री महेश गागडा का करीबी माना जाता है.

मंत्री महेश गागडा ने कहा है कि नायडू क्षेत्र में भाजयुमो का सक्रिय नेता है तथा उनका (मंत्री का) करीबी होने के कारण नक्सलियों ने नायडू पर हमला किया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय चिकित्सकों ने बताया है कि नायडू की हालत स्थिर है लेकिन रायपुर पहुंचने के बाद ही उसकी सही स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola