उत्तराखंड के खर्च के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने अध्यादेश को मंजूरी दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2016 10:16 PM
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दो अध्यादेशों को लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी जिनमें से एक उत्तराखंड में राजनीतिक संकट के मद्देनजर एक अप्रैल के बाद भी धन खर्च करने के लिए अधिकृत करने वाला है.दूसरा अध्यादेश शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 में संशोधन के लिए जारी किया गया है. कैबिनेट ने […]
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दो अध्यादेशों को लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी जिनमें से एक उत्तराखंड में राजनीतिक संकट के मद्देनजर एक अप्रैल के बाद भी धन खर्च करने के लिए अधिकृत करने वाला है.दूसरा अध्यादेश शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 में संशोधन के लिए जारी किया गया है.
कैबिनेट ने जनवरी में जारी किये गये एक अध्यादेश के फिर से लागू करने की सिफारिश की है क्योंकि संसद निश्चित समय में इसकी जगह लाये जाने के लिए विधेयक को पारित नहीं कर सकी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले किये गये. मोदी ब्रसेल्स में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










