ePaper

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी आज देंगे जवाब, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Updated at : 09 Mar 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी आज देंगे जवाब, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को बुधवार को राज्यसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इसके लिए पार्टी ने व्हिप जारी किया है. आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव राज्यसभा में रखेंगे. कांग्रेस ने मंगलवार देर रात ये व्हिप जारी किया है. गौरतलब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को बुधवार को राज्यसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इसके लिए पार्टी ने व्हिप जारी किया है. आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव राज्यसभा में रखेंगे. कांग्रेस ने मंगलवार देर रात ये व्हिप जारी किया है.

गौरतलब है कि संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयकों के लटके होने के बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को विपक्षी दलों को बाधाकारी राजनीति छोडने एवं सहयोग करने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने जेएनयू, असहिष्णुता, मुद्रास्फीति और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी के हमले पर पलटवार किया. जेटली ने राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही.

जेएनयू विवाद पर हुए विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि सरकार की किसी ‘‘छात्र विशेष” के प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी. उनका संकेत छात्र नेता कन्हैया कुमार की ओर था. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि लोगों को अभिव्यक्ति का अधिकार तो है लेकिन देश की एकता को तोडने के लिए इस अधिकार के उपयोग की इजाजत नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि कांगे्रस जैसी मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियां इन लोगों के विरोध में अग्रिम पंक्ति में रहें। कृपया ऐसा कुछ मत करिये जिससे कि इस तरह के लोगों को गरिमा मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola