पश्चिम बंगाल चुनावों में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं है : भाकपा

हैदराबाद : भाकपा ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल में वह वाम मोर्चा का हिस्सा है और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस से उसका कोई समझौता नहीं है. भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक हमारी बात है तो हम वाम मोर्चा :पश्चिम बंगाल में: का हिस्सा हैं […]
हैदराबाद : भाकपा ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल में वह वाम मोर्चा का हिस्सा है और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस से उसका कोई समझौता नहीं है. भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक हमारी बात है तो हम वाम मोर्चा :पश्चिम बंगाल में: का हिस्सा हैं और कांग्रेस से हमारा कोई समझौता नहीं है.
हमारे बीच कोई चर्चा नहीं हुई है. हमारी जानकारी के मुताबिक वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है.” वह वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस की कल की घोषणा पर सवालों का जवाब दे रहे थे. बोस ने कल कहा था कि पश्चिम बंगाल में अगले महीने शुरु हो रहे चुनावों में सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ संयुक्त रुप से लडने के लिए कांग्रेस के साथ उनकी ‘‘सहमति” बन गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




