लाहौर में ढहाये गये मंदिर की मूर्ति गायब

Updated at : 03 Mar 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
लाहौर में ढहाये गये मंदिर की मूर्ति गायब

इंदौर : पाकिस्तान के लाहौर में सदियों पुराने जैन मंदिर के भग्नावशेषों को अदालती आदेश को दरकिनार करते हुए पिछले महीने ढहा दिये जाने के मसले में जैन समुदाय की नाराजगी बढ गयी है. इस समुदाय को यह जानकर गहरा धक्का लगा है कि उसके प्राचीन मंदिर की पवित्र मूर्ति का कोई अता..पता नहीं है. […]

विज्ञापन

इंदौर : पाकिस्तान के लाहौर में सदियों पुराने जैन मंदिर के भग्नावशेषों को अदालती आदेश को दरकिनार करते हुए पिछले महीने ढहा दिये जाने के मसले में जैन समुदाय की नाराजगी बढ गयी है. इस समुदाय को यह जानकर गहरा धक्का लगा है कि उसके प्राचीन मंदिर की पवित्र मूर्ति का कोई अता..पता नहीं है.

समुदाय के एक संगठन ने भारत सरकार से मांग की है कि वह इस मसले में पाकिस्तान के सामने आधिकारिक तौर पर अपना विरोध दर्ज कराये. ‘जैन युवा संगठन’ के संयोजक अनुरोध ललित जैन ने आज यहां ‘ बताया, ‘हमने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनुरोध किया था कि वह लाहौर के जैन मंदिर विध्वंस मसले में वस्तुस्थिति का पता लगायें. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क साधने के बाद हमें बताया है कि इस मंदिर को वर्ष 1992 में उग्र जनसमूह ने तहस..नहस कर दिया था और तब से इस देवस्थान में न तो पूजा की जा रही थी, न ही वहां कोई मूर्ति थी.’ उन्होंने बताया, ‘हम लाहौर के करीब 1,000 साल पुराने जैन मंदिर के नामो..निशान सिलसिलेवार तरीके से मिटाये जाने से बेहद आहत हैं. हमें संदेह है कि इस मंदिर की मूर्ति भी जान..बूझकर गायब की गयी है. हम चाहते हैं कि भारत सरकार इस मसले में पाकिस्तान के सामने अपना आधिकारिक विरोध दर्ज कराये.’
जैन ने कहा, ‘हम पाकिस्तान में जैनों, हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं . लिहाजा भारत को कूटनीतिक तरीकों से यह सुनिश्चित करना चाहिये कि ये मंदिर महफूज बने रहें.’ लाहौर हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक महत्व की इमारतों के 200 फुट के दायरे में मेट्रो लाइन के सभी काम रोकने का आदेश दिया था.
लेकिन पाकिस्तान स्थित पंजाब की शाहबाज शरीफ सरकार ने इस अदालती आदेश का उल्लंघन करते हुए प्राचीन जैन मंदिर के भग्नावशेष फरवरी में ढहा दिये थे. वर्ष 1992 में भारत में बाबरी ढांचे के विध्वंस की प्रतिक्रिया के रुप में लाहौर में उग्र जनसमूह ने इस मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था. पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जब मेट्रो लाइन बिछाने के नाम पर इस मंदिर परिसर के निर्माणों को पिछले महीने हटाया, तब वहां निजी दुकानें और लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कम्पनी :एलडब्ल्यूएमसी: का दफ्तर भी चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola