चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बड़ी मां के गले लग रो पड़े
चिराग पासवान चाचा पारस का पैर छूते हुए (बाएं) और बड़ी मां को गले लगाते हुए (दाएं)
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खगड़िया पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर के लिए बातचीत भी हुई. इस दौरान चिराग ने बड़ी मां से भी मुलाकात की.
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित पैतृक आवास पहुंचे थे. इस दौरान की एक तस्वीर चर्चा में आ गई है. दरअसल, आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे. चाचा पारस को देख चिराग ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. फिर दोनों के बीच काफी देर तक आपस में बातचीत भी हुई. लेकिन चाचा-भतीजे के बीच क्या बातें हुई, यह पता नहीं चल पाया.
खगड़िया क्यों पहुंचे थे चिराग पासवान?
चाचा पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग पासवान को आशिर्वाद दिया. इसके बाद छोटे भाई प्रिंस राज से भी मुलाकात की. दोनों भाई ने एक-दूसरे को गले लगाया. इस दौरान आवास पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी. सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए. जानकारी के मुताबिक, चिराग अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
बड़ी को गले लगाकर रो पड़े चिराग
इस दौरान की एक और भावुक करने वाली तस्वीर आई. चाचा पारस से मुलाकात से पहले चिराग पासावन ने बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी मुलाकात की थी. जैसे ही चिराग ने उनके पैर छुए, बड़ी मां ने उन्हें गले लगा लिया. इस दौरान चिराग पासवान की आंखों से आंसू छलक पड़े. इसके बाद चिराग ने बड़ी मां का छाल-चाल भी जाना. इस मुलाकात की तस्वीरों को चिराग पासवान ने एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किया.
बिहार के सीएम फेस पर दिए थे ये बयान
चिराग पासवान ने बिहार के अगले सीएम को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, इन तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है. यह तो समय की बात है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी. कौन मुख्यमंत्री और कौन उपमुख्यमंत्री होंगे, इसे लेकर गठबंधन के अंदर लगभग सहमति बन चुकी है. बहुत जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी. चिराग के इस बयान के बाद औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है.
Also Read: मलाही पकड़ी स्टेशन का अप्रैल में हो सकता है निरीक्षण, लिफ्ट और एस्केलेटर का काम पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










