दिल्ली विधानसभा, मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में पीएम मोदी और अमित शाह का भी नाम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Mar 2026 11:14 AM
दिल्ली में बम की धमकी (Photo: AI)
Bomb Threat : दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंदर गुप्ता को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें कहा गया है कि विधानसभा भवन और दिल्ली विधानसभा मेट्रो स्टेशन को उड़ाया जाएगा.
Bomb Threat : इस मेल में एलजी, पीएम मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
#WATCH | Delhi | Deputy Speaker Mohan Singh Bisht says, "Only crazy people give such threats… We should not take it lightly and the security will be very tight since this is an Assembly session… We will not be afraid of the threats, the session will go on…" https://t.co/AmkdUkuQJc pic.twitter.com/ClOITguDjm
— ANI (@ANI) March 24, 2026
डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे धमकी देने वाले लोग “पागलपन” करते हैं, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है. इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी. साथ ही साफ किया कि हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, सत्र पहले की तरह चलता रहेगा. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली.
धमकी भरे दो मेल भेजे गये
ये ईमेल मंगलवार सुबह भेजे गए. एक सुबह 7:49 बजे स्पीकर को और दूसरा 7:28 बजे विधानसभा के आधिकारिक मेल पर.
स्निफर डॉग स्क्वॉड तैनात
न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. विधानसभा परिसर की जांच के लिए स्निफर डॉग स्क्वॉड तैनात किया गया, ताकि हर कोने की ठीक से जांच हो सके. साथ ही पुलिस और एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये धमकी भरे ईमेल आखिर कहां से भेजे गए.
‘खीर समारोह’ का आयोजन किया गया सोमवार को
इस बीच, दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार (23 मार्च) को पारंपरिक ‘खीर समारोह’ के साथ हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ का विजन दोहराया. उन्होंने कहा कि यह बजट करीब 3 करोड़ दिल्लीवासियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










