ePaper

जानिये बजट पर क्या कहते हैं नेता

Updated at : 29 Feb 2016 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
जानिये बजट पर क्या कहते हैं नेता

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने लोकसभा मेंआम बजट पेश कर दिया. इस बजट को लेकर नेताओं ने भी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है. इस बजट में जहां गांव और ग्रामीण विकास के लिए बहुत कुछ है, वहीं विरोधियों का आरोप है कि सरकार बस सपने दिखा रही है अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने लोकसभा मेंआम बजट पेश कर दिया. इस बजट को लेकर नेताओं ने भी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है. इस बजट में जहां गांव और ग्रामीण विकास के लिए बहुत कुछ है, वहीं विरोधियों का आरोप है कि सरकार बस सपने दिखा रही है अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हालांकि कई नेताओं ने बजट में कुछ चीजों की सराहा है. आइये जानते हैंबजट परक्या कहते है प्रमुख नेता.

undefined
लालकृष्ण आडवाणी( भाजपा) –मैंने सदन में बहुत सारे बजट पेश होते देखे हैं. आज जो बजट अरुण जेटली जी ने पेश किया है वह उनमें से एक है जो सबसे बेहतरीन है. इस बजट में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी और आधुनिकिकरण पर जोर दिया गया है. इस वक्त जब पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, भारत की स्थिति बेहतर है. यह बताता है कि आने वाले वक्त में भारत का भविष्य उज्ज्वल है. बजट 2016 में यह क्षमता है कि यह भारत के आर्थिक विकास को और तेजी देगा, रोजगार पैदा करेगा जो हमारे समाज को एकरूपता प्रदान करेगा. बजट में ग्रामीण भारत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.
undefined

किरण रिजजू( गृहराज्यमंत्री) : इससे बेहतक बजट एक आम आदमी के लिए क्या हो सकता है. यह ग्रामीण भारत के बदलाव लाने वाला है.
undefined
शत्रुध्न सिन्हा ( भाजपा नेता) : मैं बजट का एक्सपर्ट नहीं हूं, लेकिन इससे सहमत हूं कि यह एक शानदार बजट है इस बजट में शिक्षा और रक्षा पर ज्यादा फोकस नजर आता है.
undefined
मल्लिकार्जुन खड़गे ( कांग्रेस): इस बजट में कुछ भी खास नहीं है.
undefined
देवेन्द्र फडणवीस( मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र) : इस बजट में ज्यादा जोर विकास पर दिया गया है. इसके अलावा कृषि और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है.
undefined
नीतीश कुमार ( मुख्यमंत्री, बिहार) : ये लोग कृषि के विकास पर बात कर रहे थे किसानों की हितों पर चर्चा कर रहे थे लेकिन बजट मेंइसकीकोई चिंता नहीं दिखती.
undefined
वीरभद्र सिंह (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश) : मुझे लगता है यह एक बेहद साधारण बजट है, इसमें कुछ भी क्रांतिकारी नहीं है.
undefined
दीनेश त्रिवेदी( तृणमूल कांग्रेस): यह बजट ऐसा नहीं है जो विकास को बढ़ावा देगा और ना ही ऐसा है कि व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा.
undefined
डी राजा (सीपीआई) : सरकार ने कॉरपोरेट जगत को बहुत सारे वादे किये हैं. पता नहीं अब इन वादों को कैसे पूरा करेंगे. बजट में कुछ भी शानदार नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola