आतंकी संगठनों को खुला समर्थन दे रहा है पाकिस्तान : सेना प्रमुख

Updated at : 25 Feb 2016 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी संगठनों को खुला समर्थन दे रहा है पाकिस्तान : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को ‘‘खुला समर्थन’ दिये जाने पर आज पाकिस्तान की निंदा की और बुराई से लड़ने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया. जम्मू कश्मीर के पंपोर में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों द्वारा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को ‘‘खुला समर्थन’ दिये जाने पर आज पाकिस्तान की निंदा की और बुराई से लड़ने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया.

जम्मू कश्मीर के पंपोर में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के कुछ दिन बाद सुहाग ने पाकिस्तान पर यह कहते हुए हमला बोला कि ‘‘लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी समूहों को हमारी पश्चिमी सीमाओं के पार से खुला समर्थन मिलता है.’

पंपोर में भारी हथियारों से लैस तीन ‘‘विदेशी’ आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में विशेष बलों के दो कैप्टनों सहित तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे. 48 घंटे तक चली मुठभेड में सीआरपीएफ के दो कर्मी भी शहीद हुए थे. हमला करने वाले आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था.

सैन्य थिंक टैंक ‘क्लॉज’ (सीएलएडब्ल्यूएस) द्वारा आयोजित एक सेमिनार में सुहाग ने यह भी कहा कि इस्लामिक स्टेट के फैल रहे प्रभाव, खासकर सोशल मीडिया और मीडिया के अन्य मंचों के जरिए, ने वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola