ePaper

नेहरु की प्रतिमा पर स्याही फेंकने की घटना पर कांग्रेस की आंदोलन की धमकी

Updated at : 20 Feb 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
नेहरु की प्रतिमा पर स्याही फेंकने की घटना पर कांग्रेस की आंदोलन की धमकी

बागपत (उप्र): बडौत शहर के नया बाजार स्थित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर कथित रुप से स्याही फेंके जाने की घटना पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन की आज धमकी दी. घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश […]

विज्ञापन

बागपत (उप्र): बडौत शहर के नया बाजार स्थित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर कथित रुप से स्याही फेंके जाने की घटना पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन की आज धमकी दी.

घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो ्रप्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा.
पुलिस ने बताया कि कल शाम दो बाइक पर सवार होकर चार पांच युवक नया बाजार पहुंचे और प्रतिमा पर काली स्याही फेंककर फरार हो गये। इन युवकों ने नकाब पहन रखा था. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola