पुलिस मुठभेड़ में एक ईनामी नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक ईनामी नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में अलग अलग घटनाओं में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली को मार गिराया है तथा चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंडीगुटा गांव के जंगल […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में अलग अलग घटनाओं में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली को मार गिराया है तथा चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंडीगुटा गांव के जंगल में पुलिस ने एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली मडकाम राजलू को मार गिराया है.

राजलू के सिर पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है. कल्लूरी ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के नेतृत्व में एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंडीगुटा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की.

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में पुलिस दल ने जब इलाके में खोजबीन की तब वहां नक्सली राजलू का शव बरामद किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से दो भरमार बंदूक, डेटोनेटर, पिट्ट्र, इंसास रायफल का कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया है. उन्होंने बताया कि नक्सली राजलू दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का सदस्य था.

कल्लूरी ने बताया कि नक्सली राजलू सिंगाराम जनताना सरकार में जन मिलिशिया सेक्सर कमांडर भी रह चुका है. वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. जिसमें पिछले वर्ष मरईगुडा में सीआरपीएफ के दल पर हमला भी शामिल है. इस घटना में सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया था. एक अन्य घटना में पुलिस ने जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को आज गादीरास थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था. दल जब धुरवारास के जंगल में था तब नक्सली वहां से भागने लगे. बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर चारों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola