ePaper

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2016 डीएमके-कांग्रेस मिल कर लड़ेंगे

Updated at : 13 Feb 2016 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2016 डीएमके-कांग्रेस मिल कर लड़ेंगे

चेन्नई : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज यहां डीएमके प्रमुख करुणानिधि से मुलाकात के बाद तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके से गंठबंधन का एलान कर दिया. करुणानिधि ने कहा कि डीएमके कांग्रेस गंठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में विजयी होगा. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सार्वजनिक रूप से डीएमके प्रमुख ने कांग्रेस के […]

विज्ञापन

चेन्नई : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज यहां डीएमके प्रमुख करुणानिधि से मुलाकात के बाद तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके से गंठबंधन का एलान कर दिया. करुणानिधि ने कहा कि डीएमके कांग्रेस गंठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में विजयी होगा. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सार्वजनिक रूप से डीएमके प्रमुख ने कांग्रेस के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद दोनों में नये सिरे से गंठबंधन के कयास लगाये जा रहे थे.

ध्यान रहे कि कि केंद्र में यूपीए वन में डीएमके कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार के साझीदार थी. बाद में टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले के बाद दोनों दलों के संबंध बिगड़े आैर अंतत: गंठबंधन टूट गया.

करुणानिधि व आजाद की मुलाकात के दौरान आज तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष इवीकेएस एलंगोनन व डीएमके नेता व करुणानिधि के पुत्र पुत्री स्टालिन व कनिमोझी भी मौजूद थे.

डीएमके व कांग्रेस के गंठबंधन के बाद अन्नाद्रमुक के अगले कदम पर सबकी नजरें टिक गयी है. अन्नाद्रमुक प्रमुख व मुख्यमंत्री जयललिता के भाजपा व उसके शिखर नेता नरेंद्र मोदी से अच्छे रिश्ते तो हैं, लेकिन अबतक दोनों ने गंठबंधन का संकेत नहीं दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola