कोझिकोड में बोले मोदी- आयुर्वेद की संभावनाओं का उपयोग बाकी, कांग्रेस ने रोका रास्ता

Updated:
विज्ञापन

कोझिकोड (केरल) :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव (जीएएफ) में भाग लेने के लिए कोझिकोड पहुंचे हैं. यहां वे आज ‘विजन कान्क्लेव’ का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित किया. दो साल में एक बार होने वाले जीएएफ को आयुर्वेद के क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है. इसका आयोजन केरल सरकार, आयुष […]

विज्ञापन

कोझिकोड (केरल) :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव (जीएएफ) में भाग लेने के लिए कोझिकोड पहुंचे हैं. यहां वे आज ‘विजन कान्क्लेव’ का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित किया. दो साल में एक बार होने वाले जीएएफ को आयुर्वेद के क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है. इसका आयोजन केरल सरकार, आयुष विभाग के साथ मिलकर ‘सेंटर फॉर इनोवेशन इन साइंस एंड सोशल एक्शन’ कर रहा है. हालांकि पीएम के यहां पहुंचने पर कांग्रेस ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की है.वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आयुर्वेद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद की संभावनाओं का अबतक पूरा उपयोग नहीं किया जा सका है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को लेकरसमग्रनजरियेके कारण आयुर्वेद की पहचान आज पूरी दुनिया में है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से बहुत सारे स्वास्थ्यगत समस्याओं का समाधान संभव है.

आयोजकों ने कहा कि जीएएफ का मुख्य आकर्षण ‘विजन कान्क्लेव’ होगा जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. मोदी के साथ केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद यशो नाइक और केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में एक ‘होम पवेलियन’ होगा. इस विशेष हिस्से में जनता को आयुर्वेद के बारे में सभी तरह की जानकारी दी जाएगी.

ग्लोबल आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां आने पर युवा कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने आज राजग सरकार के कथित लोक-विरोधी नीतियों के खिलाफ कारीपुर हवाई अड्डे के नजदीक प्रदर्शन किया हलांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों हवाई अड्डा पहुंचने के पहले ही रोक दिया. प्रदर्शनकारी हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की तस्वीर लगे हुये बैनर हाथों में लिये हुये थे. प्रदर्शनकारियों के हटाये जाने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला बैठक के आयोजन स्थल की ओर रवाना हो गया.

प्रधानमंत्री की इस केरल यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. आपको बता दें कि केरल में 2016 में चुनाव होने हैं जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग तीन से पांच फरवरी के बीच यहां का दौरा करेगा और वहां राज्य प्रशासन के अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों सहित दूसरे हितधारकों के साथ बातचीत करेगा. तीनों चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगले हफ्ते तीन दिनों के लिए तमिलनाडु और पुडुच्चेरी का भी दौरा कर सकते हैं.

अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. चुनाव आयोग पहले ही चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल और असम का दौरा कर चुका है. जहां तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म होने वाला है वहीं केरल, पुडुच्चेरी और असम की विधानसभाओं का कार्यकाल जून में खत्म होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी और साथी आयुक्त ए के ज्योति और ओ पी रावत बुधवार को केरल पहुंचेंगे और पांच फरवरी को दिल्ली लौटेंगे. चुनाव आयोग मार्च में पांचों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola