बोले कुमार विश्वास, क्या ‘चरित्र हनन” करने वाले अब माफी मांगेंगे

नयी दिल्ली : छेडछाड के एक मामले में आप नेता कुमार विश्वास को दिल्ली पुलिस द्वारा क्लीनचिट दिये जाने की खबरों के बीच कवि-नेता विश्वास ने सोमवार को पूछा कि क्या अब वो लोग उनसे माफी मांगेंगे जो उनके ‘चरित्र हनन’ में लगे थे. विश्वास ने कहा, ‘‘क्या वो पत्रकार, राजनीतिक चाटुकार और डीसीडब्ल्यू की […]
नयी दिल्ली : छेडछाड के एक मामले में आप नेता कुमार विश्वास को दिल्ली पुलिस द्वारा क्लीनचिट दिये जाने की खबरों के बीच कवि-नेता विश्वास ने सोमवार को पूछा कि क्या अब वो लोग उनसे माफी मांगेंगे जो उनके ‘चरित्र हनन’ में लगे थे. विश्वास ने कहा, ‘‘क्या वो पत्रकार, राजनीतिक चाटुकार और डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह समेत बुरे इरादे वाले लोग और नकारात्मक प्रचार करने वाले लोग निराधार चरित्र हनन के इस प्रयास के लिए माफी मांगेंगे?” उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘‘एक और साजिश का खुलासा हुआ. एक और सच सामने आया. मेरे खिलाफ षड्यंत्र करते रहिए. सामना करंगा, लडूंगा और जीतूंगा.
विश्वास अटल रहा?” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विश्वास के समर्थन में कहा कि क्या वो टीवी चैनल उनसे माफी मांगने का साहस करेंगे जिन्होंने उस समय उनके खिलाफ बुरी बातें कही थीं. आप की एक कार्यकर्ता से कथित तौर पर छेडछाड के मामले में विश्वास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यकर्ता की याचिका पर दिल्ली पुलिस ने आज यहां एक अदालत के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दाखिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










