नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने की भाजपा के सहयोगी संगठनों के कामकाज की समीक्षा

Updated at : 01 Feb 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने की भाजपा के सहयोगी संगठनों के कामकाज की समीक्षा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी के विभिन्न सहयोगी संगठनों के कामकाज की समीक्षा की और उनसे कहा कि वे सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाएं. दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद शाह ने कल पहली बार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी के विभिन्न सहयोगी संगठनों के कामकाज की समीक्षा की और उनसे कहा कि वे सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाएं. दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद शाह ने कल पहली बार भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ बैठक की. इन सहयोगी संगठनों की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेने के बाद मोदी ने सरकार की योजनाओं में सुधार के लिए उनसे सुझाव मांगे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह ने विभिन्न मोर्चों से कहा कि वे समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनायें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की विभिन्न योजनाएं उन तक पहुंचें.

बैठक के दौरान शाह ने विभिन्न मोर्चों की योजनाओं की चर्चा की और उनसे कहा कि वे अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखें. महिलाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवाओं, किसानों और अन्य पिछडी जाति के लिए भाजपा के अलग-अलग मोर्चे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola