दो महिला नक्सलियों समेत तीन ढेर

Updated:
विज्ञापन
दो महिला नक्सलियों समेत तीन ढेर

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड में दो महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों और बीजापुर जिले में एक नक्सली को पुलिस […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड में दो महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों और बीजापुर जिले में एक नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है. कल्लूरी ने बताया कि सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालामडगु गांव के जंगल में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों वंजम शांति और वंजम पोज्जे को मार गिराया.

उन्होंने बताया कि बीजापुर में जिला पुलिस बल और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब पालामडगु गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस दल ने जबावी कार्रवाई शुरु की। कुछ देर तक गोलीबारी करने के बाद नक्सली फरार हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो महिला नक्सलियों का शव, दो भरमार बंदूक, डेटोनेटर, वर्दी, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ.

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में पुलिस ने बीजापुर जिले में नक्सली प्रशिक्षक रामसु को मार गिराया है. कल्लूरी ने बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना थी। सूचना के बाद क्षेत्र में पुलिस दल रवाना किया गया था। दल जब पुन्नेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी की। पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई कर एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola