कोहरे के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित

Published at :08 Jan 2016 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे के कारण  विमानों की आवाजाही प्रभावित

नयी दिल्ली : घने कोहरे की वजह से आज यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई.हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि हवाईपट्टी पर दृश्यता आवश्यक सीमा से घट कर बहुत कम रह गयी जिसकी वजह से इंडिगो की एक उड़ान का मार्ग बदला गया जबकि सुबह चार बज कर 15 मिनट के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घने कोहरे की वजह से आज यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई.हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि हवाईपट्टी पर दृश्यता आवश्यक सीमा से घट कर बहुत कम रह गयी जिसकी वजह से इंडिगो की एक उड़ान का मार्ग बदला गया जबकि सुबह चार बज कर 15 मिनट के बाद से रवाना होने वाले कई विमानों को रोकना पड़ा.

सूत्रों ने बताया कि यहां आने वाले विमानों को कैट (सीएटी)- तीन बी लैंडिंग प्रणाली की मदद से उतारा गया. विमानों का आना करीब एक घंटे पहले ही शुरू हुआ.कैट (सीएटी)- तीन बी लैंडिंग प्रणाली की मदद से विमान 50 मीटर की क्षीण दृश्यता में उतारे जा सकते हैं.

कैट (सीएटी) – तीन बी लैंडिंग के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर आवश्यक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर है और कम दृश्यता में उड़ान भरने संबंधी अभियानों (लो विजिबिलिटी टेक..ऑफ ऑपरेशन्स … एलवीटीओ) के लिए यह 125 मीटर है.जीएमआर संचालित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश में एकमात्र ऐसा हवाईअड्डा है जहां कैट (सीएटी) … तीन बी लैंडिंग प्रणाली की सुविधा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola