ePaper

आतंकवादी हमला : एनआईए की टीम पठानकोट पहुंची

Updated at : 02 Jan 2016 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवादी हमला : एनआईए की टीम पठानकोट पहुंची

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किये हमले के बारे में सुराग जुटाने के लिए आज पठानकोट वायुसेना स्टेशन पहुंच गयी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. गृह मंत्रालय ने इस केंद्रीय जांच एजेंसी से पूर्ण जांच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किये हमले के बारे में सुराग जुटाने के लिए आज पठानकोट वायुसेना स्टेशन पहुंच गयी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. गृह मंत्रालय ने इस केंद्रीय जांच एजेंसी से पूर्ण जांच टीम तैयार रखने को कहा है क्योंकि यह मामला उसे सौंपा जा सकता है.

सूत्रों ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उस स्थान पर एनआईए की टीम भेजी जाती है जहां आतंकी हमला होता है ताकि इसके लोग अपनी विशेषज्ञता और प्रारंभिक सूचना को साझा कर सकें.आतंकवादियों के एक समूह ने दीवार फांद कर आज तडके पठानकोट स्थित वायु सेना स्टेशन पर हमला कर दिया.

उन्हें वायु सेना द्वारा गार्ड ड्यूटी के लिए भर्ती किए जाने वाले पूर्व सेनाकर्मियों ने देखा और फिर हुई मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गये. पठानकोट वायुसेना स्टेशन पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है और यह वायु सेना के मिग-21 लडाकू विमानों तथा एमआई-25 हेलीकॉप्टरों का बेस है. भारत ने पिछले महीने इस तरह के चार हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान को उपहार में दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola