ePaper

चंडीगढ़ में इमारत ध्वस्त, छह की मौत

Updated at : 28 Dec 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इमारत ध्वस्त, छह की मौत

चंडीगढ: यहां एक इमारत के बेसमेंट में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान इसके ध्वस्त हो जाने के कारण आज छह श्रमिकों की मौत हो गयी और कई अन्य फंस गये यह एक दोमंजिला इमारत थी. यह घटना शहर के सेक्टर 26 में अनाज बाजार के नजदीक उस समय हुयी जब भवन के बेसमेंट में […]

विज्ञापन

चंडीगढ: यहां एक इमारत के बेसमेंट में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान इसके ध्वस्त हो जाने के कारण आज छह श्रमिकों की मौत हो गयी और कई अन्य फंस गये यह एक दोमंजिला इमारत थी. यह घटना शहर के सेक्टर 26 में अनाज बाजार के नजदीक उस समय हुयी जब भवन के बेसमेंट में एक निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा ध्वस्त हो गया.

उन्होंने बताया कि इसके कारण पूरी इमारत गिर गयी. उन्होंने बताया कि इमारत में काम कर रहे छह श्रमिकों की मौत हो गयी और बचाव टीमों ने कम से कम 12 श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी चल रहा है और माना जा रहा है कि मलबे में करीब आठ श्रमिक फंसे हुये हैं. उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola