छत्तीसगढ में चार नक्सली गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित दंतेवाडा जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है. दंतेवाडा के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा कि उन्हें कल क्षेत्र में उनकी गतिविधि से जुडी पक्की सूचना के आधार पर भंसी पुलिस थाना क्षेत्र से पकडा गया. गिरफ्तार नक्सली निचले […]
रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित दंतेवाडा जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है. दंतेवाडा के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा कि उन्हें कल क्षेत्र में उनकी गतिविधि से जुडी पक्की सूचना के आधार पर भंसी पुलिस थाना क्षेत्र से पकडा गया.
गिरफ्तार नक्सली निचले स्तर के सदस्य हैं. उनकी पहचान साई उर्फ साही (30), कामा तेलामी (27), लक्ष्मण (30) और राजेश (35) के रुप में हुई है. नक्सली इस साल 25 अक्तूबर को रेलवे के एक ओएचई इंजन में आगजनी, अगस्त में सरकारी स्कूल की एक इमारत नष्ट करने समेत कई दूसरे नक्सली हमलों में संलिप्त थे.
कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार नक्सिलयों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










