व्यापमं घोटाले के आरोपी BJP नेता को जमानत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 1:57 PM
भोपाल : बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में आरोपी रहे और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्माको डेढ़ साल बाद जमानत पर रिहा होते ही सबसे पहले भगवान याद आए. लक्ष्मीकांत शर्मा ने जेल से रिहा होते ही दोनों हाथ जोड़कर ईश्वर का धन्वाद किया. प्रदेश के सेंट्रल जेल से बाहर आते ही अपने चाहनेवालों के […]
भोपाल : बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में आरोपी रहे और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्माको डेढ़ साल बाद जमानत पर रिहा होते ही सबसे पहले भगवान याद आए. लक्ष्मीकांत शर्मा ने जेल से रिहा होते ही दोनों हाथ जोड़कर ईश्वर का धन्वाद किया. प्रदेश के सेंट्रल जेल से बाहर आते ही अपने चाहनेवालों के साथ शर्मा बार-बार ईश्वर को याद करते देखे गए.
लक्ष्मीकांत शर्मा को व्यापमं घोटाले में संलिप्तता और उसमें शामिल होने के आधार पर जेल भेजा गया था. लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रदेश की जनता के अलावा अपने समर्थकों का भी शुक्रिया अदा किया. शर्मा ने मुसिबत के वक्त अपने साथ जनता के खड़े रहने पर भी धन्यवाद दिया. व्यापमं घोटाले में उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में पूछने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और बाकी बातें भगवान जानें. शर्मा जेल से रिहा होते ही पास के मंदिर पहुंचे और अपने रिश्तेदारों के साथ घर के लिए रवाना हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










