ePaper

समलैंगिक संबंधी विधेयक गिरने पर बोले थरूर यह "Intolerance" है

Updated at : 18 Dec 2015 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
समलैंगिक संबंधी विधेयक गिरने पर बोले थरूर यह "Intolerance" है

नयी दिल्ली : विपरीतलिंगियों (ट्रांसजेंडरों) के अधिकारों के बारे में लोकसभा में लाए गए एक निजी विधेयक को सत्तापक्ष ने आज पेश होने से रोक दिया. कांग्रेस के शशि थरूर की ओर से यह विधेयक पेश किया गया था. इसमें 1860 की भारतीय दंड संहिता की धारा 377 में संशोधन करने की बात कही गयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विपरीतलिंगियों (ट्रांसजेंडरों) के अधिकारों के बारे में लोकसभा में लाए गए एक निजी विधेयक को सत्तापक्ष ने आज पेश होने से रोक दिया. कांग्रेस के शशि थरूर की ओर से यह विधेयक पेश किया गया था. इसमें 1860 की भारतीय दंड संहिता की धारा 377 में संशोधन करने की बात कही गयी थी. लेकिन भाजपा के निशिकांत दुबे सहित सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसे पेश किए जाने का ही विरोध किया. इस संदर्भ में उन्होंने विभिन्न अदालती फैसलों का उल्लेख किया.

थरुर ने हालांकि, इसे पेश किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि दुबे अदालतों के फैसलों को आंशिक रूप से बता रहे हैं. सत्ता पक्ष द्वारा इसका कडा विरोध किए जाने पर बीजद के सदस्यों नेथरूरका पुरजोर समर्थन किया और उनसे मतविभाजन की मांग करने को कहा. थरूर ने मत विभाजन की मांग की.

उपाध्यक्ष एम थंबीदुरै ने मत विभाजन के लिए कहा और कांग्रेसी सदस्य का यह विधेयक 24 के मुकाबले 71 मतों से पेश होने से नामंजूर कर दिया गया. बीजद के तथागत सतपति ने इस पर खेद जताते हुए कहा, ‘‘आज का दिन बहुत दुखद है.’ थरूरने भी इस विधेयक के गिर जाने के बाद कहा, मैं इस असहिष्णुता से हैरान हूं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola