GST विधेयक पर नहीं बन पायी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2015 9:55 PM
नयी दिल्ली :जीएसटी विधेयक पर आज मुश्किल से ही कोई कदम आगे बढाया जा सका जहां सरकार और कांग्रेस के बीच कोई औपचारिक संवाद संभव नहीं हो सका.संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे से संपर्क का प्रयास दो बार किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. कल वित्त […]
नयी दिल्ली :जीएसटी विधेयक पर आज मुश्किल से ही कोई कदम आगे बढाया जा सका जहां सरकार और कांग्रेस के बीच कोई औपचारिक संवाद संभव नहीं हो सका.संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे से संपर्क का प्रयास दो बार किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.
कल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में कांग्रेस के नेताओं के साथ इस विषय में बात की थी. सरकार ने आज एक बार फिर विधेयक को जल्द पारित कराने के लिए प्रयास किये और कांग्रेस से यह सोचने को कहा कि वह अपने पीछे क्या विरासत छोडकर जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










