मार्क जुकरबर्ग के बाद सुंदर पिचाई भी मुसलमानों के समर्थन में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2015 4:48 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई भी अब मुस्लिमों के समर्थन में उतर आये हैं. इससे पहले फेसबुक के सीइओ मार्क जुकरबर्ग ने मुसलमानों को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान डरे हुए हैं.गूगल के सीइओ ने एक खुले पत्र में मुसलमानों के डर का जिक्र करते हुए लिखा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई भी अब मुस्लिमों के समर्थन में उतर आये हैं. इससे पहले फेसबुक के सीइओ मार्क जुकरबर्ग ने मुसलमानों को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान डरे हुए हैं.गूगल के सीइओ ने एक खुले पत्र में मुसलमानों के डर का जिक्र करते हुए लिखा है कि हम अपने डर को अपने मूल्यों पर हावी नहीं होने दे सकते. अमेरिका की सबसे बड़ी ताकत है. विस्तृत मानसिकता और खुला सोच. हमें मुसलमान सहित दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों का साथ देना होगा.

इस खुले पत्र में उन्होंने अपने सफर का भी जिक्र किया है कि कैसे वह भारत से 22 साल पहले यहां पहुंचे थे और कड़ी मेहनत और लगन से अपना मुकाम हासिल किया. इससे पहले मार्क जुकरबर्ग ने भी फेसबुक पर मुसलमानों के प्रति अपनी चिंता जताते हुए लिखा था कि पेरिस हमले के बाद मुसलमान डरे हुए हैं. पिचाई ने इसी चिंता को आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि समाचार पत्र में छप रहे बयान समाज में बढ़ रही असहिष्णुता का प्रतीक हैं, जो बेहद दुख है.
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने हाल में ही एक बयान देते हुए कहा था कि मुसलमानों के अमेरिका आने पर रोक लगा देना चाहिए. इस बयान को लेकर बहुत हंगामा हुआ, इस बयान पर पिचाई ने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इशारा किया कि वह इस तरह के बयानों से दुखी है. सुंदर पिचाई के भारत आने की भी खबर है, 17 दिसंबर को पिचाई एसआरसीसी में स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे. कॉलेज ने बताया कि बुधवार देर शाम उनका आना कंफर्म हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola