केजरीवाल को मुंबई की अदालत में पेश होने से छूट मिली
Updated at : 09 Dec 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : कुर्ला मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुंबई में बिना आवश्यक अनुमति के रैली करने के मामले में पेशी से स्थाई छूट प्रदान की. हालांकि मजिस्ट्रेट रिचा खेडेकर ने केजरीवाल को 20 जनवरी को एक जमानती मुचलका जमा करने के लिए पेश होने का निर्देश दिया.आप नेता […]
विज्ञापन
मुंबई : कुर्ला मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुंबई में बिना आवश्यक अनुमति के रैली करने के मामले में पेशी से स्थाई छूट प्रदान की.
हालांकि मजिस्ट्रेट रिचा खेडेकर ने केजरीवाल को 20 जनवरी को एक जमानती मुचलका जमा करने के लिए पेश होने का निर्देश दिया.आप नेता के खिलाफ उपनगर मनखुर्द में यातायात पुलिस की पूर्व मंजूरी के बिना रैली करने के मामले में इस साल मार्च में शिकायत दर्ज की गयी थी.
केजरीवाल ने उच्च न्यायालय से प्राथमिकी को रद्द किये जाने और कुर्ला मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने से छूट प्रदान करने की मांग की थी.लेकिन उच्च न्यायालय ने उनसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने और अदालत में पेश होने से स्थाई छूट मांगने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




