ePaper

पत्रकारों से मिले PM मोदी, सेल्फी के लिए होड़

Updated at : 28 Nov 2015 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकारों से मिले PM मोदी, सेल्फी के लिए होड़

नयीदिल्ली :भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पत्रकारों से मुलाकात की. कार्यक्रममें मोदी मंत्रिमंडल के कई मंत्रीवभाजपा नेताशामिल हुए.समारोह में देश के कई बड़े पत्रकार पहुंचेऔर पीएम मोदी के साथ सेल्फी के दौर भी चले. प्रधानमंत्री मोदी नेइस मौके पर गैर भेदभाव और बराबरी के संदेश की बातकीऔर कहा […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली :भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पत्रकारों से मुलाकात की. कार्यक्रममें मोदी मंत्रिमंडल के कई मंत्रीवभाजपा नेताशामिल हुए.समारोह में देश के कई बड़े पत्रकार पहुंचेऔर पीएम मोदी के साथ सेल्फी के दौर भी चले. प्रधानमंत्री मोदी नेइस मौके पर गैर भेदभाव और बराबरी के संदेश की बातकीऔर कहा कि भारत के त्यौहारों की यही प्रेरणा है. पीएम मोदी ने कहा, भारतीय त्यौहार समाज को नयी प्रेरणा देते हैं. प्रकाश का त्यौहार भी इसी का हिस्सा है. इसमें कोई भेदभाव नहीं है. यह बराबरी के मूल्यों को भी बलवती करता है.

पीएम मोदी ने कहा कि कुंभ सहित भारतीय त्यौहार लोगों को आपस में जोड़ते हैं. उन्होंने कहा, हमारे समाज में त्यौहार अपने आप में एक बड़ी शक्ति हैं, जो समाज कोनयी गति, उर्जा और उत्साह देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर त्यौहारों के सामाजिक और आर्थिक आयामों का विशलेषण किया जाए तो उनसे कई तरह की खबरें निकल सकती हैं. उदाहरणस्वरुप, कुंभ मेले के दौरान गंगा के किनारे इतनी विशाल संख्या में लोग एकत्र होते हैं जितनी कुछ छोटे यूरोपीय देशों की आबादी है.

मंच से अपने संक्षिप्त संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नीचे आ गये और भाजपा मुख्यालय में उपस्थित पत्रकारों से हाथ मिलाया. कई पत्रकारों ने उनके साथ सेल्फी ली. भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मेले में मोदी पिछले साल भी इसी तरह आए थे और मीडिया से बेतकल्लुफ अंदाज में घुल मिल गये थे. दिवाली मेलेे का आयोजन देर से किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के चलते ऐसा हुआ. उन्होंने हंसते हुए कहा, अगर इसे अब भी आयोजित नहीं किया जाता तो, शायद फिर क्रिसमस तक प्रतीक्षा करनी पड़ती. इस मौके पर मौजूद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस वर्ष को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए बधाई दी.

संविधान दिवस पर संसद में हुई विशेष चर्चा के संबंध में उन्होंने कहा संसद ने सर्वसम्मति से संविधान की सर्वोच्चता को दर्शाया और ‘‘हमारा प्रयास इस भावना को सभी दलों और मीडिया के जरिए समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक ले जाने का होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola