ePaper

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने 20 वाहनों को आग के हवाले किया

Updated at : 24 Nov 2015 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने 20 वाहनों को आग के हवाले किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने लौह अयस्क की खदान में हमला कर 20 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी है. कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाहालद्दी गांव स्थित लौह अयस्क […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने लौह अयस्क की खदान में हमला कर 20 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी है. कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाहालद्दी गांव स्थित लौह अयस्क की खदानों में हमला किया और वहां काम कर रहे मजदूरों तथा वाहन चालकों को भगा दिया.

बाद में नक्सलियों ने 20 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी. मीणा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब घटना की जानकारी पुलिस दल को मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने 13 ट्रकों तथा छह पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरु कर दी है. नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पिछले माह नक्सलियों ने चारगांव खदान क्षेत्र में हमला कर 26 वाहनों में आग लगा दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola