ePaper

परेश रावल और मनोज तिवारी ने आमिर पर साधा निशाना

Updated at : 24 Nov 2015 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
परेश रावल और मनोज तिवारी ने आमिर पर साधा निशाना

नयी दिल्‍ली : आमिर के असहिष्‍णुता वाले बयान के बाद भाजपा सांसद और अभिनेता परेश रावल ने ट्विट किया कि, ‘असहिष्‍णुता! आमिर की फिल्‍म ‘पीके’ में हिंदू धर्म का अच्‍छा खासा मजाक बनाया गया है. इसके बावजूद भी उन्‍हें हिंदूओं के गुस्‍से का सामना नहीं करना पड़ा और उनकी फिल्‍म सुपरहिट हुई और करोडों रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आमिर के असहिष्‍णुता वाले बयान के बाद भाजपा सांसद और अभिनेता परेश रावल ने ट्विट किया कि, ‘असहिष्‍णुता! आमिर की फिल्‍म ‘पीके’ में हिंदू धर्म का अच्‍छा खासा मजाक बनाया गया है. इसके बावजूद भी उन्‍हें हिंदूओं के गुस्‍से का सामना नहीं करना पड़ा और उनकी फिल्‍म सुपरहिट हुई और करोडों रुपये कमाये. परेश रावल ने कहा कि आमिर एक योद्धा हैं, उन्‍हें देश छोड़ने के बारे में नहीं देश की स्थिति बदलने के लिए काम करना चाहिए. जीना यहां, मरना यहां. परेश ने कहा कि एक सच्‍चा देशभक्‍त विपरित परिस्थिति (अगर कोई हो) में अपनी मातृभूमि को छोड़ता नहीं है, परिस्थिति बदलने का प्रयास करता है.

परेश ने कहा कि अगर हम मानते हैं कि यह हमारी मातृभूमि है तो हम इसे छोड़ने की कभी बात नहीं करेंगे. भाजपा सांसद और भोजपुरी नायक मनोज तिवारी ने आमिर पर हमला किया है और उन्‍हें माफी मांगने को कहा है. मनोज तिवारी ने कहा कि मैं आमिर के बयान से काफी दु:खी और हैरान हूं. मनोज तिवारी ने कहा कि वे स्‍वतंत्र हैं. अगर भारत में उनको डर लगता है तो उनको जहां भी शांति मिलती हो वह स्‍वतंत्र हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि मिनट में इतना बड़ा बयान देना और भारत मां को कलंकित कर देना. आमिर को सोचना पड़ेगा कि उन्‍होंने कितनी बड़ी गलत बात कही. उनको माफी मांगनी चाहिए.

दूसरी ओर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आमिर खान का साथ दिया और कहा कि आमिर ने जो भी कहा वह सच है. मैं ये बोलने के लिए आमिर की तारीफ करता हूं. केजरीवाल ने एक के बाद एक आमिर से संबंधित कई ट्विट्स को रीट्विट किया. अरविंद ने एक और ट्विट में कहा कि सरकार को देश के लोगों की सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, साथ ही भाजपा को अपने लोगों को अपरोक्ष रूप से जबानी हमले करने से रोकना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola