ePaper

राम मंदिर का निर्माण कर सिंघल को मिले श्रद्धांजलि : भागवत

Updated at : 23 Nov 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण कर सिंघल को मिले श्रद्धांजलि : भागवत

नयी दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता रहे अशोक सिंघल के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान आज संघ परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा उठाया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस बाबत हिंदुत्ववादी नेता के सपने को पूरा करने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता रहे अशोक सिंघल के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान आज संघ परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा उठाया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस बाबत हिंदुत्ववादी नेता के सपने को पूरा करने के लिए ‘गंभीर प्रयास’ करना चाहिए. सिंघल को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भागवत ने इस महीने की शुरुआत में उनसे हुई आखिरी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह दो चीजें पूरी करना चाहते थे – राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण और वेदों का प्रसार. इन लक्ष्यों की दिशा में निष्ठापूर्ण कार्य करने से इन्हें पूरा किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘मेरी मुलाकात के दौरान अशोकजी ने अपने दो प्रण साझा किये थे – एक तो राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण और दूसरा विश्व में वैदिक ज्ञान का प्रसार. यदि हमें अशोकजी के प्रण को साकार करना है तो हमें आज संकल्प लेना होगा कि हम उनके प्रण को अपना प्रण बनाएंगे.’ सिंघल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘हमें राम मंदिर का निर्माण पूरा करने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे और उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अशोकजी की भावना इस कार्य में हमारा मार्गदर्शन करेगी. हमें अशोकजी के दिखाये रास्ते पर आगे बढना और काम करना है और आगामी सालों में हमें उम्मीद है कि हम राम मंदिर निर्माण का उनका सपना पूरा करने की दिशा में काम करेंगे.’

आरएसएस सुप्रीमो ने कहा कि सिंघल हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार हमेशा हमारे साथ हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी सिंघल से अपने 60 साल के संबंधों को याद करते हुए कहा कि वह पूरी दुनिया में वैदिक मूल्यों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध थे. उन्होंने कहा कि राम और भरत एक दूसरे के पर्यायवाची हैं. उन्होंने कहा कि सिंघल कभी भी बांटने वाले नहीं बल्कि जोडने वाले व्यक्ति थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola