अरुण जेटली ने राहुल गांधी से की मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया कि संसद के शीत सत्र से सिर्फ एक सप्ताह पहले हुई इस मुलाकात के दौरान उन दोनों के बीच किस बारे में बातचीत हुई. जेटली अगले महीने होने वाली […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया कि संसद के शीत सत्र से सिर्फ एक सप्ताह पहले हुई इस मुलाकात के दौरान उन दोनों के बीच किस बारे में बातचीत हुई. जेटली अगले महीने होने वाली अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए हाल के दिनों में विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.
वे पिछले दिनों बार बार ये भी कहते रहे हैं कि वे वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक पारित कराने में मदद मांगने के लिए कांग्रेस और गांधी से संपर्क करेंगे. यह विधेयक सरकार का एक बडा सुधारात्मक उपाय है लेकिन कांग्रेस के कडे प्रतिरोध के कारण संसद में पारित नहीं हो पा रहा है.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि जेटली की राहुल से मुलाकात का स्वागत है ,लेकिन सरकार को संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के नेताओं लोकसभा में मल्लिकार्जुन खडगे ओैर राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद से इस मुद्दे पर संपर्क करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










