उमर ने कहा, ब्रिटेन संसद में शानदार भाषण के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ होनी चाहिए

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्रिटिश संसद में दिए गए भाषण की आलोचना करने वालों पर आज निशाना साधा और कहा कि उनके बेहतरीन भाषण पर ‘‘हम क्यों गौरवान्वित नहीं हो सकते।’ उमर ने एक ट्विटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘ […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्रिटिश संसद में दिए गए भाषण की आलोचना करने वालों पर आज निशाना साधा और कहा कि उनके बेहतरीन भाषण पर ‘‘हम क्यों गौरवान्वित नहीं हो सकते।’ उमर ने एक ट्विटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘ भारतीय प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश संसद में वहां के सांसदों के समक्ष बेहतरीन भाषण दिया। हम उससे क्यों गौरवान्वित नहीं हो सकते.’ यह अकाउंट कांग्रेस स्वयंसेवियों का हैंडल होने का दावा करता है.
मूल ट्वीट में कहा गया था, ‘‘प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित नहीं किया, बल्कि रायल गैलरी में सांसदों के समक्ष भाषण दिया। यह झूठ भी पकडा गया।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पूछे गए कुछ सवालों पर टिप्पणी की कि यह मानना सुरक्षित होगा कि ब्रिटिश प्रेस को पूछे जाने वाले सवालों के बारे में ‘‘सुझाव’ नहीं दिया गया था.
The Indian PM made an excellent speech to British MPs in their Parliament. Why can't we just take pride in that???? https://t.co/O6Nt1ZlaUJ
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) November 13, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




