ePaper

असली नाम बताना राजन को महंगा पड़ा

Updated at : 06 Nov 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
असली नाम बताना राजन को महंगा पड़ा

नयी दिल्ली : इंडोनेशिया के बाली में आव्रजन अधिकारियों ने एक व्यक्ति से कतार से बाहर आने को कहा और फिर उसका नाम पूछा तो उसने अपना जो नाम बताया वह उसे मुसीबत में डालने के लिए काफी था. दरअसल इसी नाम ने मोहन कुमार उर्फ छोटा राजन को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में ला दिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडोनेशिया के बाली में आव्रजन अधिकारियों ने एक व्यक्ति से कतार से बाहर आने को कहा और फिर उसका नाम पूछा तो उसने अपना जो नाम बताया वह उसे मुसीबत में डालने के लिए काफी था. दरअसल इसी नाम ने मोहन कुमार उर्फ छोटा राजन को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में ला दिया और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.

इंडोनेशिया में अपराध सरगना की गिरफ्तारी के बारे में ब्यौरा देते हुए सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि जब उससे बाली में आव्रजन अधिकारियों ने कतार से बाहर आने और अपनी पहचान बताने को कहा तो राजन ने मोहन कुमार की बजाय अपना असली नाम राजेन्द्र सदाशिव निकाल्जे बताया, जैसा उसके पासपोर्ट में दर्ज है.
सूत्रों ने बताया कि इतना सुनते ही इंडोनेशिया के अधिकारियों को विश्वास हो गया कि यह वही व्यक्ति है जिसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों ने इसके बाद पहचान की प्रक्रिया शुरु की और नोटिस में दिए गए फिंगर प्रिंट्स के 18 प्वाइंट्स में से 11 का मिलान हो गया, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई.
सूत्रों ने कहा कि उसे जल्द रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. इस बीच सीबीआई मुख्यालय के सामने की सड़क पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस ने सड़क पर तीन स्थानों पर भारी बैरिकेडिंग की है. मुख्यालय के भीतर सीआईएसएफ, नगालैंड पुलिस और दिल्ली पुलिस के मुस्तैद कर्मी प्रवेश और निकास के सभी स्थलों की निगरानी कर रहे हैं.
सादे कपडों में विशेष प्रहरी पहली और दूसरी मंजिल की चौकसी कर रहे हैं, जहां अपराध सरगना को रखे जाने की उम्मीद है. हालांकि उसे एक सुरक्षित आवास में रखे जाने की अटकलें भी चर्चा में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola